फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of giving tenders to favorite firms without technical officer

Hathras News: बिना तकनीकी अधिकारी के चेहते फर्मों को टेंडर देने का आरोप

Mon, 11 Aug 2025 11:53 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 11 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of giving tenders to favorite firms without technical officer
नगर पालिका परिषद हाथरस में अब जेम पोर्टल पर बिना तकनीकी अधिकारी के चहेती फर्मों को टेंडर दिए जाने की शिकायत की गई है। जय माता दी ट्रेडर्स के स्वामी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर इसकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में फर्म स्वामी अमल गुप्ता ने कहा है कि उन्होंने 14 मई को जेम पोर्टल पर प्रकाशित विड में प्रतिभाग किया था। उन्हें नियम विरुद्ध तरीके से अपात्र घोषित किया गया, जबकि शासनादेश में स्पष्ट नियम है कि किसी भी फर्म को जेम पोर्टल पर अपात्र घोषित किया जाएगा तो उसे यह बताया जाएगा कि किस कारण से अपात्र किया गया है।
विज्ञापन

यह नियम भी है ओर फर्म को जवाब देने के लिए 72 घंटे का समय दिया जाएगा, लेकिन नगर पालिका ने इस विड मेें सिर्फ उन्हीं फर्मों को समय दिया, जो उनकी चहेती थीं। उनकी फर्म को शासनादेश में दी गई व्यवस्था के तहत समुचित समय जवाब देने के लिए भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नगर पालिका में कोई भी तकनीकी अधिकारी जेम बायर नहीं है, जबकि शासनादेश में स्पष्ट है कि पालिका में अगर कोई तकनीकी अधिकारी नहीं होगा तो समीपवर्ती पालिका से तकनीकी अधिकारी को जेम बायर बनाया जाएगा, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया। शिकायतकर्ता ने इस प्रकरण की किसी भी तकनीकी अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। ईओ रोहित सिंह का कहना है कि अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत आएगी तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed