{"_id":"64d537520d202e2f6d0f66e4","slug":"accused-of-firing-on-bajrang-dal-worker-arrested-hathras-news-c-56-1-sknl1012-3303-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बजरंग दल के कार्यकर्ता पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बजरंग दल के कार्यकर्ता पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 11 Aug 2023 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ता पर फायरिंग कर जनलेवा हमला करने के एक आरोपी को बृहस्पतिवार को हाथरस गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने लाइसेंसी राइफल बरामद की है। शेष अन्य आरोपियों का पुसिल तलाश कर रही है।
बता दें कि आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित हतीसा पुल के निकट दो अगस्त की रात को एक ढाबा पर मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के चलते कुछ लोगों ने वहां लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी थी। विजय पुत्र चंद्रमोहन शर्मा निवासी हतीसा कोतवाली हाथरस गेट और नीतेश पुत्र साहब सिंह निवासी नाई का नगला थाना कोतवाली गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दोनों को गंभीर हालत में बागला जिला अस्पताल से उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। वहां से एक घायल को उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया था। यह दोनों बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। घटना के बाद से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने एसपी से भी मुलाकात की थी। अब बृहस्पतिवार को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने घटना में प्रकाश में आए एक आरोपी विनय कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी बिके थाना रिजोर जिला एटा को जलेसर रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक लाइसेंसी रायफल बरामद की है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनय कुमार ने पूछताछ में बताया कि बरामद रायफल धर्मेंद्र कुमार उर्फ डीके पुत्र सुरेशचंद्र निवासी लक्ष्मी नगर थाना शिकोबाद जिला फिरोजाबाद की है और लाइसेंस उसी के नाम है। तीन अगस्त को हाथरस में होटल पर इसी रायफल से धर्मेंद्र उर्फ डीके ने गोली चलाई थी। धर्मेंद्र ने अपनी लाइसेंसी राइफल को छिपाने के लिए उसे दे दिया था।