{"_id":"6472564b6254304db708b094","slug":"accused-of-abetting-the-girl-to-commit-suicide-arrested-sent-to-jail-hathras-news-c-62-1-sali1024-48-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 28 May 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 28 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली के अपराध निरीक्षक आरडी यादव ने बताया कि मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकुल सिसौदिया पुत्र जयपाल सिंह एवं चंद्रप्रकाश उर्फ कालू निवासी गजानंद कॉलोनी, गजानंद मंदिर के पीछे सूथला ,जोधपुर सिटी पश्चिम राजस्थान पर उसकी पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले आरोपी मुकुल ने डेढ़ माह पूर्व न्यायालय में समर्पण कर दिया था।
अब पुलिस ने जोधपुर निवासी चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि 27 मार्च सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव कमरे में पंखे की लिए अलग से लगाई सरिया में बांधी साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया था। पिता का कहना था कि दो दिन पहले पुत्री ने उनको बताया था कि दोनों युवक उसे मोबाइल पर काफी परेशान कर रहे हैं। इन दोनों ने मृत्यु के दिन उसके मोबाइल पर अश्लील फोटो भी भेजे थे, जिससे वह काफी भयभीत हो गई थी। शर्मिंदगी और परिवार की बेइज्जती होने से बचने के लिए फंदे पर झूल गई। संवाद