{"_id":"5c2caf73bdec2256ab4fcdca","slug":"accident-on-yamuna-expressway-2-dead-5-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर जीप पलटी, पिता और दो पुत्रों समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर जीप पलटी, पिता और दो पुत्रों समेत चार की मौत
Wed, 02 Jan 2019 06:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील(मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील(मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Jan 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाजना कट के पास टायर फटने से जीप पलट गई। इस हादसे में पिता और दो पुत्रों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
यह परिवार वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करने के बाद दिल्ली वापस लौट रहा था। हादसा इतना जबरदस्त था कि कटर से जीप को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर यह हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 66 पर बाजना कट के पास हुआ है। धमाके के साथ जीप का टायर फटा और गाड़ी पलट गई। बताया जाता है कि कार ने कई पलटी खाईं थीं।
विज्ञापन
इन लोगों की मौत
इस हादसे में दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी जसवंत (46) पुत्र संतोष और जसवंत के बेटे गोलू (22) और कन्हैया (20) की मौत हो गई। जसवंत की बुआ का लड़का नरोत्तम (36) पुत्र रामबिहारी निवासी नगला हंसी मुरसान (हाथरस) की भी मौत हुई है, जबकि जसवंत की पत्नी सुनीता (38) और बेटा टीटू व चंद्रप्रकाश घायल हो गए।
बताया जाता है कि जीप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। गैस कटर से जीप को काटकर तब घायल और शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि जसवंत की बुआ हाथरस के मुरसान में रहती हैं। वह परिवार के साथ मुरसान गए थे।
वहां से लौटते वक्त वृंदावन में मंदिरों के दर्शन का प्रोग्राम बना तो उनकी बुआ का बेटा नरोत्तम भी साथ आ गया था। हादसे की सूचना पाकर दिल्ली और हाथरस से परिवार वाले मौके पर पहुंच गए थे।