{"_id":"6291160d3c7df26d290ad6d2","slug":"accident-death-hathras-news-ali292555359","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मैक्स गाड़ी की टक्कर से बुग्गी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मैक्स गाड़ी की टक्कर से बुग्गी चालक की मौत
विज्ञापन
हाथरस : मृतक प्रमोद का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में सिकंदराराऊ रोड स्थित भट्ठे पर शुक्रवार की सुबह ईंटें ढोने जा रही खच्चर बुग्गी को मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। बुग्गी चालक बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शेखूपुर अजीत निवासी 40 वर्षीय प्रमोद पुत्र बुद्धसेन खच्चर बुग्गी से नगला तजना स्थित भट्टे पर ईंट ढोने का काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह खच्चर बुग्गी लेकर भट्ठे पर जा रहा था। इस बीच गांव नगला तजना के निकट मैक्स गाड़ी ने बुग्गी को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार प्रमोद बुरी तरह घायल हो गया।
सुबह करीब साढ़े चार बजे हुए हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसे डॉक्टर ने देखा और मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अस्पताल परिसर में ही रोने-बिलखने लगे। मृतक के गांव में भी मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। शव गांव पहुंचा तो वहां काफी भीड़ लग गई। संवाद