फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aarti pradhan beaten up, report filed against two

Hathras News: आरती के प्रधान को जमीन पर गिराकर पीटा, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 31 Jan 2025 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 31 Jan 2025 02:05 AM IST
सार

रिपोर्ट में रसीद खां ने कहा है कि करीब छह बजे पंडाल में कुर्सी पर बैठे थे तो उसी समय गांव का चंद्रवीर आया और कहने लगा कि तुमने गांव में लूट मचा रखी है और गाली-गलौज करने लगा। मना किया तो वह धक्का-मुक्की करने लगा।
 

विज्ञापन
Aarti pradhan beaten up, report filed against two
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम पंचायत आरती के प्रधान रसीद खां ने दो लोगों पर उन्हें जमीन पर गिराकर पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने गांव निवासी चंद्रवीर पुत्र कालीचरन और कालीचरन दिवाकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में रसीद खां ने कहा है कि वह गांव आरती के वर्तमान प्रधान हैं। वह अपने गांव के कोहरे नाई की मां के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने गए थे। 29 जनवरी को शाम करीब छह बजे पंडाल में कुर्सी पर बैठे थे तो उसी समय गांव का चंद्रवीर आया और कहने लगा कि तुमने गांव में लूट मचा रखी है और गाली-गलौज करने लगा। मना किया तो वह धक्का-मुक्की करने लगा।
विज्ञापन


जब वह पंडाल से निकलकर घर की तरफ जाने लगे तो उदय सिंह की दुकान के सामने रोड पर चंद्रवीर व उसके पिता कालीचरन ने उन्हें पकड़ लिया और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान गांव के काफी लोग आ गए और उनका बेटा अनवर भी आ गया। इन सभी ने उन्हें बचाया। यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में उनके गुम चोट आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed