{"_id":"631f8840d66a891d354e3359","slug":"aajeevika-mission-employees-went-on-indefinite-strike-hathras-news-ali300230968","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए आजीविका मिशन के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए आजीविका मिशन के कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बैनर तले नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मिशन के कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान किया। वहीं मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कहा कि 12वीं शासी निकाय में पारित मॉडल एचआर पॉलिसी को शत प्रतिशत लागू किया जाए। मानव संसाधन नीति के अनुसार अनुमोदित वेतन वृद्धि के क्रम में समस्त जनपद व ब्लॉक कर्मियों (कंप्यूटर आपरेटर सहित) को वर्ष 2015 से सात फीसदी इन्क्रीमेंट व एरियर प्रदान किया जाए।
समस्त कार्मिकों को बारहवीं शासी निकाय में अनुमोदित मानव संसाधन नीति के अनुसार समस्त भत्ते (यात्रा, लैपटॉप, मोबाइल व इंटरनेट अलाउंस, शिक्षा भत्ता आदि) मेडिक्लेम व दुर्घटना बीमा का लाभ पूर्ण रूप से दिया जाए। इस मौके पर रंजन कुमार सिंह, विवेक उपाध्याय, शशी प्रकाश श्रीवास्तव, नमित भारती, लोकेश कुमार, जय सिंह, नवतेज सिंह, आफरीन, मीनू गौतम आदि थे।