{"_id":"5d77ee9c8ebc3e01622a15b6","slug":"a-young-man-was-killed-by-knifing-shaphu-news-ali213228562","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या
विज्ञापन
युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
चचेरे भाई ने जताया अवैध संबंधों के चलते मृतक की पत्नी पर हत्या का शक
पत्नी, उसके जीजा और दो अन्य के खिलाफ दी गई तहरीर, पत्नी-सास हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सहपऊ (हाथरस)। क्षेत्र के गांव भुकलारा निवासी भूपेंद्र सिंह (25 वर्ष) पुत्र रामवीर सिंह उर्फ लल्लूूू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव सोमवार की आधी रात को कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव ऐंहन के पास नगला फारम के पास बाजरा के खेत में पड़ा मिला।
परिजनों के मुताबिक भूपेंद्र सोमवार को साइकिल से अपनी पत्नी को दवा दिलवाने के लिए कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन गया था। उसकी पत्नी तो शाम को गांव वापस आ गई। उसने रात करीब आठ बजे पड़ोसियों को बताया कि भूपेंद्र अभी तक नहीं लौटे हैं। ग्रामीणों ने रात के करीब 12 बजे तक उसकी खोजबीन की। इसकी सूचना यूपी 100 की टीम को भी दे दी। सुबह होने पर ग्रामीणों ने दोबारा उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उसका शव बाजरा के खेत में खून से लथपथ मिला। उसके हाथ-पांव बंधे हुए थे। उसके शरीर पर चाकुओं से गोदने के कई निशान थे, जिससे साफ लग रहा था कि किसी ने बेरहमी से उसकी हत्या की है।
हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गए। मौके से फिंगर प्रिंट भी उठाए गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी मौके से बरामद किया है। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से चलकर रेलवे लाइन को पार करने के लिए बनाए अंडर पास तक गया। अंडर पास में पानी भरा होने के कारण वह वहां से आगे नहीं गया। थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर सीओ सिकंदराराऊ डॉ. राजीव प्रताप सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक के चचेरे भाई नरेश कुमार पुत्र महावीर सिंह ने मृतक की पत्नी भावना, उसके जीजा मुकेश पुत्र छोटेलाल निवासी जऊ कोतवाली हाथरस जंक्शन एवं अन्य दो लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दे दी है। भूपेंद्र के चचेरे भाई ने नरेश ने आरोप लगाया कि पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते अपने पति की हत्या कराई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं उसकी सास को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पत्नी और सास से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।