{"_id":"685b033f024135b47204a248","slug":"a-young-man-slit-his-own-throat-due-to-one-sided-love-hathras-news-c-2-1-ali1010-715745-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एकतरफा प्यार में युवक ने खुद का गला काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एकतरफा प्यार में युवक ने खुद का गला काटा
Wed, 25 Jun 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
थाना रोरावर के मोहल्ला शाहजमाल में सोमवार रात एक युवक ने एकतरफा प्यार में ब्लेड से अपना गला काट लिया और तड़पने लगा। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे निकालने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया है।
शाहजमाल निवासी अदीब ने बताया कि उसका छोटा भाई फैजल एक युवती से प्यार करता है, वह युवती कभी उसके भाई से बात करती है और कभी नहीं करती है। सोमवार देर रात को भी फैजल उसी से बात कर रहा था। युवती ने कल रात बात करते-करते फोन काट दिया था। इसके बाद फैजल गुस्से में बाहर गया और दुकान से कुछ खरीदकर लाया। इसके बाद वह अपने कमरे में गया और कमरा अंदर से बंद कर लिया। इस हरकत को देखकर परिवार के लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटकाया, लेकिन फैजल ने दरवाजा नहीं खोला।
दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा भाई
भाई ने संदेह होने पर परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया, अंदर फैजल घायल पड़ा हुआ था, वह उसे लेकर तुरंत अस्पताल गए और पुलिस को भी सूचना दी। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हालत खतरे से बाहर
रोरावर थाना प्रभारी शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल उसकी हालत ठीक है और खतरे के बाहर है। मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोग अगर किसी के खिलाफ तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।