{"_id":"66156ac468a726c477010c7e","slug":"a-young-man-sleeping-at-a-mobile-shop-went-missing-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: मोबाइल की दुकान पर सो रहा युवक हुआ लापता, मिले खून के निशान, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: मोबाइल की दुकान पर सो रहा युवक हुआ लापता, मिले खून के निशान, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Tue, 09 Apr 2024 09:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:50 PM IST
सार
8 अप्रैल की रात को अनिल दुकान में सोया हुआ था। सुबह जब वह दुकान पर आए तो दुकान पर वह नहीं मिला। दुकान का शटर खुला था और फर्श पर काफी खून पड़ा था। पुलिस ने गांव कोटा में दुकान के आसपास व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला है।
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान पर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में मोबाइल की दुकान करने वाला एक युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसकी दुकान के फर्श पर खून के निशान मिले हैं। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
गांव कोटा में अनिल पुत्र जगदीश निवासी गांव नगला लच्छी थाना चंदपा की मोबाइल की दुकान है। इस दुकान से पिछले कुछ महीने पहले चोर मोबाइल चोरी कर ले गए थे। इस घटना के बाद दुकानदार अनिल (28) अपनी दुकान में ही रात को सोता था। कभी-कभार उसके परिजन भी दुकान में सोते थे।
विज्ञापन
अनिल के पिता जगदीश ने पुलिस को बताया कि 8 अप्रैल की रात को अनिल दुकान में सोया हुआ था। सुबह जब वह दुकान पर आए तो दुकान पर वह नहीं मिला। दुकान का शटर खुला था और फर्श पर काफी खून पड़ा था। मुरसान कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार व सीओ सादाबाद गोपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस ने गांव कोटा में दुकान के आसपास व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला है। पुलिस ने अनिल के पिता जगदीश की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन