{"_id":"6a1971aff77efe4cdb0a9341","slug":"a-young-man-returning-from-govardhan-parikrama-died-in-an-accident-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Accident: नींद का आया झोंका, बाइक पेड़ से टकराई, गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Accident: नींद का आया झोंका, बाइक पेड़ से टकराई, गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
Fri, 29 May 2026 04:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 29 May 2026 04:31 PM IST
सार
भानु सुबह परिक्रमा के बाद दोस्त के साथ फिरोजाबाद लौट रहे थे। गोवर्धन क्षेत्र में नींद का झोंका आते ही उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों दोस्त उछलकर सड़क पर जा गिरे। भानु की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक भानु कुशवाहा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव कानऊ निवासी भानु कुशवाहा (19) पुत्र सुरेंद्र कुमार की मथुरा जिले के गोवर्धन के निकट हादसे में मौत हो गई। वह गोवर्धन की परिक्रमा कर बाइक से फिरोजाबाद लौट रहा था। अचानक नींद का झोंका आने से उसकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बृहस्पतिवार को गांव में शव आने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिवार के राजेश ने बताया कि भानु फिरोजाबाद में छोले-भटूरे की ढकेल लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह मंगलवार को फिरोजाबाद निवासी दोस्त के साथ गोवर्धन की परिक्रमा करने गया था। बुधवार की सुबह परिक्रमा के बाद वह और उसका दोस्त फिरोजाबाद लौट रहा था।
विज्ञापन
गोवर्धन क्षेत्र में नींद का झोंका आते ही उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों दोस्त उछलकर सड़क पर जा गिरे। बाइक भानु चला रहा था, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोट आईं। भानु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर है। दूसरे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन