फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A young man ran away from the gym with a mobile

Hathras News: जिम से मोबाइल लेकर भागा युवक

Tue, 12 Aug 2025 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 12 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
A young man ran away from the gym with a mobile
कस्बा के राया रोड स्थित एक जिम में सोमवार सुबह एक युवक घुस आया और मेज पर रखे दो मोबाइल फोन लेकर भाग गया। यह घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़नई निवासी अंकित बहोल एवं एदलपुर निवासी अन्नू राया रोड स्थित एक जिम में कसरत करने जाते हैं। सोमवार सुबह वह मेज पर मोबाइल रखकर कसरत कर रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात युवक जिम में घुसा और उनका मोबाइल फोन लेकर भाग गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में इसकी शिकायत की है। सीओ अमित पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। वह शीघ्र ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed