{"_id":"66e214f97e3e9658c3078974","slug":"a-young-man-dreaming-of-wearing-khaki-along-with-his-friend-had-looted-a-chain-from-a-businessman-hathras-news-c-56-1-hts1001-119981-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras : खाकी पहनने का सपना देख रहे युवक ने साथी संग मिलकर लूटी थी व्यापारी से चेन, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras : खाकी पहनने का सपना देख रहे युवक ने साथी संग मिलकर लूटी थी व्यापारी से चेन, दो दबोचे
Thu, 12 Sep 2024 03:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:38 AM IST
सार
सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट के निकट मंगलवार को मोबाइल व्यापारी अशोक कुमार अरोरा निवासी फूलगंज सादाबाद अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से चेन तोड़कर फरार हो गए थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को सादाबाद गेट के पास हुई मोबाइल व्यापारी से चेन लूटने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुका है और दूसरा एक पूर्व पालिका चेयरमैन का निजी सुरक्षा कर्मी रह चुका है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में एक राहुल निवासी अलिया नगला थाना हाथरस जंक्शन और दूसरा मोहित निवासी नगला चोखा थाना हाथरस गेट का रहने वाला है। पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने इन्हें बुधवार को गांव नवीपुर के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट के निकट मंगलवार को मोबाइल व्यापारी अशोक कुमार अरोरा निवासी फूलगंज सादाबाद अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से चेन तोड़कर फरार हो गए थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी। पुलिस टीम तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
सीओ सदर राम प्रवेश राय ने बताया कि घटना के खुलासे में सीसीटीवी की फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिला था। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मोहित पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुका है। राहुल एक पूर्व पालिका चेयरमैन का सुरक्षाकर्मी रह चुका है। दोनों आर्थिक तंगी के चलते घटना करने की बात कही है।