{"_id":"6773e4366550357ddb038a88","slug":"a-young-man-died-of-heart-attack-an-old-man-died-of-paralysis-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी की मार: हार्ट अटैक से युवक, लकवा से बुजुर्ग की मौत, परिवारों में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी की मार: हार्ट अटैक से युवक, लकवा से बुजुर्ग की मौत, परिवारों में छाया मातम
Tue, 31 Dec 2024 06:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 31 Dec 2024 06:02 PM IST
सार
सासनी के नगला वीरी सहाय निवासी गेंदालाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हाथरस के मोहल्ला कर्र निवासी बांकेबिहारी लकवा से पीड़ित थे। उनको जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
सर्दी का सितम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। 31 दिसंबर को हार्ट अटैक से एक युवक व लकवा से बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल में मृत घोषित किया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
सर्दी के मौसम लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना सर्दी जनित रोगों से पीड़ित करीब 350 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। 31 दिसंबर को कोतवाली सासनी क्षेत्र के नगला वीरी सहाय निवासी गेंदालाल (45) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कर्र निवासी बांकेबिहारी (60) लकवा से पीड़ित थे। 30 दिसंबर की रात को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन