{"_id":"680d083be3bf413e0a0b88bf","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-a-max-loader-and-a-bike-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: बाइक पर तीन सवार, मैक्स लोडर ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: बाइक पर तीन सवार, मैक्स लोडर ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल
Sat, 26 Apr 2025 09:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 09:52 PM IST
सार
बाजार करने के बाद बंटी, भारत और अन्नू गांव लौट रहे थे। रास्ते में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के कैलोरा जलेसर रोड स्थित गांव चिरगंवा के पास मैक्स लोडर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बाइक पर सवार तीन युवक बाजार कर गांव लौट रहे थे। मैक्स लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना के रहने वाले तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर कस्बा जलेसर के बाजार गए थे। बाजार करने के बाद बंटी, भारत निवासी गांव ओढ़पुरा और अन्नू निवासी गांव बरवाना गांव लौट रहे थे। रास्ते में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के कैलोरा जलेसर रोड स्थित गांव चिरगंवा के पास मैक्स लोडर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच 20 वर्षीय बंटी की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लग गई। परिजन और थाना पुलिस पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया है।
विज्ञापन