फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A young man died by drowning in Yamuna

Hathras News: बुझा घर का चिराग, गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान फिसला पैर, यमुना में डूबकर हुई युवक की मौत

Sat, 06 Sep 2025 11:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 11:55 PM IST
सार

लोगों ने प्रतिमा को यमुना में विसर्जित कर दिया। इस बीच अमित का अचानक पैर फिसल गया और वह यमुना डूब गया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद उसका शव मिला। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था।
 

विज्ञापन
A young man died by drowning in Yamuna
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद अंतर्गत बलदेव क्षेत्र के गांव नेरा के पुल के निकट धौपुर घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए कुरसंडा के युवक की 6 सितंबर को यमुना में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों को करीब एक घंटे बाद अमित का शव मिला। 

विज्ञापन


गांव कुरसंडा में ग्रामीणों ने गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। 11वें दिन अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमा को गांव के लोग बलदेव के गांव नेरा के पुल के निकट धौपुर घाट पर विसर्जित करने के लिए ले गए। लोगों ने प्रतिमा को यमुना में विसर्जित कर दिया। इस बीच 22 वर्षीय अमित पुत्र राजवीर सिंह का अचानक पैर फिसल गया और वह यमुना डूब गया। 
विज्ञापन


अन्य साथियोंं ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोरों को बुलाया गया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद अमित का शव मिला। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। शुक्रवार को उसकी दादी का त्रयोदशी संस्कार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed