फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A young man died after being struck by an electric current, his family members are in mourning

Hathras News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, शोक में डूबे परिजन

Wed, 12 Jun 2024 03:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being struck by an electric current, his family members are in mourning
कुंवरपाल सिंह का फाइल फोटो।  - फोटो : Samvad
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव राम नगरिया निवासी एक युवक सोमवार की देर रात कूलर में पानी भरते समय करंट की चपेट में आ गया। इससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन





कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव राम नगरिया निवासी कुंवरपाल (40) पुत्र यादराम सोमवार की देर रात को अपने घर पर कूलर में पानी भर रहे थे। तभी एकाएक वह करंट की चपेट में आ गए और अचेत हो गए। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन




आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने कुंवरपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर हसायन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंवरपाल अपने पीछे तीन बच्चे व अन्य परिजनों को रोता-बिलखता हुए छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed