{"_id":"69713aef9a3494c6ec01c4a2","slug":"a-young-man-crossing-the-road-was-crushed-by-a-vehicle-and-died-hathras-news-c-2-1-ald1025-891334-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
सासनी के गांव बरसै के लिए देर शाम घर से दावत खाने निकले युवक को सड़क पार करते समय वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल 40 वर्षीय हरवीर पुत्र ओमप्रकाश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
गांव बरसै में दावत का आयोजन था। किसान हरवीर शाम को घर से दावत में जाने के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया है कि वे पैदल आगरा-अलीगढ़ हाईवे पार कर रहे थे, तभी अलीगढ़ की ओर से आ रहे वाहन ने हरवीर को टक्कर मार दी। टक्कर से वह दूर जाकर गिरे और अचेत हो गए। घटना की जानकारी पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस बीच करीब दस मिनट तक रोड पर वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीण हरवीर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किसान ने अपने पीछे पत्नी प्रभा देवी व तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। एसएचओ सासनी अवधेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन की तलाश की जा रही है।