फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man committed suicide by hanging

Aligarh: पत्नी से हुई कहासुनी, खेत में नीम के पेड़ पर युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

Tue, 09 Sep 2025 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 09 Sep 2025 01:25 AM IST
सार

सत्यप्रकाश उर्फ बंटी नशे का आदी था। नशे को लेकर आए दिन परिवार वालों से उसका झगड़ा होता रहता था। सुबह भी पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने खेत पर चला गया। उसका शव खेत पर लगे नीम के पेड़ पर अंगोछे के सहारे लटका मिला।

विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव ऊतरा में 8 सितंबर सुबह गृहक्लेश में सत्यप्रकाश ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोपहर में ग्रामीणों को सत्यप्रकाश का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


सत्यप्रकाश उर्फ बंटी (45) पुत्र जगदीश खेतीबाड़ी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह नशे का आदी था। नशे को लेकर आए दिन परिवार वालों से उसका झगड़ा होता रहता था। 8 सितंबर की सुबह भी पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने खेत पर चला गया। दोपहर को ग्रामीणों को उसका शव खेत पर लगे नीम के पेड़ पर अंगोछे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। युवक ने अपने पीछे पत्नी, बेटा व एक बेटी को रोते हुए छोड़ा है। क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह ने बताया है कि परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। युवक नशे का आदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed