फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a women tourchered by his husband's family for dowry.

बुलेट बाइक के लिए विवाहिता का उत्पीड़न

Fri, 19 Jul 2019 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
a women tourchered by his husband's family for dowry.
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

बिसावर निवासी ज्योति गोयल पुत्री मुकेश कुमार निवासी बिसावर ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि उसकी शादी आठ दिसंबर 2012 को वेहट रोड सहारनपुर के एक युवक के साथ हिंदू रीतिरिवाज से हुई थी। उसकी शादी में पिता ने करीब छह लाख रूपये खर्च किए थे। अलग से उसे सोने चांदी के गहने भी दिए थे। ससुराल में कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा, लेकिन कुछ दिन बाद ही दिए गए दान दहेज से उसका पति व अन्य ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए। वह अतिरिक्त दहेज में एक बुलट की मांग करते थे। इसी मांग को लेकर ससुरालीजनों ने उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीडन करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन बेटा न होने से ससुरालीजन नाराज हो गए और उससे मारपीट जारी रही। करीब एक साल पहले उसने एक बेटे को जन्म दिया, उसके नामकरण में पिता के सामने एक बहुत बड़ी मांग उक्त लोगों ने रख दी। 16 अप्रैल को ससुरालीजन ने उसके साथ मारपीट कर दी और गर्दन दबाकर पिता द्वारा दिए गए गहने छीन लिए और दोनों बच्चों के साथ गाड़ी में बैठाकर बस स्टेंड पर सुबह सात बजे मारपीट कर छोड़ गए। कहने लगे कि जब तक तू बुलट नहीं दिलवाएगी, तब तक तुझे घर में नहीं घुसने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed