{"_id":"655e5b55225dab18190e2b03","slug":"a-teenage-girl-working-in-the-fields-was-raped-shaphu-news-c-63-1-sali1025-918-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेत में काम कर रही किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेत में काम कर रही किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
Thu, 23 Nov 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:19 AM IST
सार
पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी बेटी शाम को खेत पर काम कर रही थी। उसे अकेली देखकर आरोपी विश्नू ने पीछे से आकर दबोच लिया और दुष्कर्म किया। वह खेत पर पहुंचे तो उन्हें देखकर आरोपी भाग गया। वह बेटी को बेहोशी और जख्मी हालत में घर लेकर आए।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : social media
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 21 नवंबर की शाम पांच बजे एक युवक ने खेत में काम कर रही किशोरी से दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में पिता पीड़िता को खेत से घर लाया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है।
पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी मंगलवार की शाम को खेत पर काम कर रही थी। उसे अकेली देखकर आरोपी विश्नू ने पीछे से आकर दबोच लिया और दुष्कर्म किया। वह खेत पर पहुंचे तो उन्हें देखकर आरोपी भाग गया। वह बेटी को बेहोशी और जख्मी हालत में घर लेकर आए। कोतवाल आशीष कुमार सिंह गांव पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।