{"_id":"68150418a78295e49801422e","slug":"a-student-troubled-by-eve-teasing-tried-to-commit-suicide-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: छेड़खानी से आहत छात्रा ने दी जान देने की कोशिश, खाया विषाक्त पदार्थ, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: छेड़खानी से आहत छात्रा ने दी जान देने की कोशिश, खाया विषाक्त पदार्थ, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
Fri, 02 May 2025 11:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 May 2025 11:13 PM IST
सार
गांव का ही एक युवक हाईस्कूल छात्रा के साथ छेड़खानी करता है। कई बार उसे समझाया, लेकिन वह आदत से बाज नहीं आया। उसकी हरकतों से छात्रा परेशान रहने लगी थी और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छेड़खानी से आहत थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा (17) ने 2 मई दोपहर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान देने की कोशिश की। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में छात्रा के पिता ने मुरसान कोतवाली में 1 मई की रात को गांव के ही युवक राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि गांव का ही एक युवक राहुल उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता है। कई बार उसे समझाया, लेकिन वह आदत से बाज नहीं आया। उसकी हरकतों से उनकी बेटी परेशान रहने लगी थी और इसी वजह से शुक्रवार दोपहर को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन