फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A speeding vehicle crushed a biker

Hathras News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, इलाज को ले जाते समय हुई मौत, चालक फरार

Sun, 10 Dec 2023 11:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:18 PM IST
सार

सिकंदराराऊ के गांव माधुरी निवासी अनूप कुमार अपनी मौसी के यहां क्षेत्र के गांव नगला कोठी में काफी समय से रहता था। युवक बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। जैसे ही बाजिदपुर के समीप गांव आरिफपुर मोड़ पर पहुंचा एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
A speeding vehicle crushed a biker
मृतक अनूप कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर के निकट गांव आरिफपुर मोड़ पर 10 दिसंबर की शाम बाइक सवार को एक वाहन ने रौंद दिया। युवक को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   

विज्ञापन

  
कोतवाली क्षेत्र के गांव माधुरी निवासी अनूप कुमार (26) पुत्र उदयवीर सिंह अपनी मौसी के यहां क्षेत्र के गांव नगला कोठी में काफी समय से रहता था। युवक बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। जैसे ही बाजिदपुर के समीप गांव आरिफपुर मोड़ पर पहुंचा एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से युवक घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी लाते समय उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। युवक की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed