{"_id":"698773eb8d7b08c52f08540e","slug":"a-speeding-car-hit-a-bike-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल, नहीं दे सकी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल, नहीं दे सकी परीक्षा
Sat, 07 Feb 2026 10:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:48 PM IST
सार
अकीला अपने पिता अब्दुल मन्नान के साथ बाइक से आगरा स्थित परीक्षा केंद्र जा रही थी। हाथरस रोड पर पहुंचने पर पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद के हाथरस रोड पर 7 फरवरी सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पिता को भी हल्की चोटें आई हैं। छात्रा आगरा में सी टेट की परीक्षा देने जा रही थी।
विज्ञापन
गांव बहरदोई निवासी अकीला अपने पिता अब्दुल मन्नान के साथ बाइक से आगरा स्थित परीक्षा केंद्र जा रही थी। हाथरस रोड पर पहुंचने पर पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े। अकीला को सिर और पैर में चोटें आईं। दोनों का उपचार सीएचसी सादाबाद पर किया गया। हादसे के बाद अकीला परीक्षा देने नहीं जा सकी।
विज्ञापन