{"_id":"674f2d92e2ab1e186904756d","slug":"a-speeding-car-crushed-the-bike-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, दूसरा घायल
Tue, 03 Dec 2024 09:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 03 Dec 2024 09:41 PM IST
सार
पुलिस-प्रशासन हादसों की रोकथाम के इंतजाम करने में सुस्ती बरत रहा है। दुर्घटना के काफी देर बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती है। इसके साथ ही के साथ स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा भी काफी देर बाद पहुंचती हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3 दिसंबर शाम को गांव गुरसौटी के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
3 दिसंबर शाम को सादाबाद के विनोबा नगर निवासी 25 वर्षीय आकाश चौधरी उर्फ मंकी पुत्र एवं उनका दोस्त राहुल पुत्र राजवीर उपाध्याय मोटरसाइकिल से आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल ग्राम गुरसौटी से आगे निकली तो सामने से आती एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल होकर सड़क पर ही गिर गए। राहगीरों और पुलिस ने मदद कर उनको आगरा के एसएन अस्पताल भिजवाया। वहां आकाश चौधरी की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए-दिन होती हैं दुर्घटनाएं
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए-दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन हादसों की रोकथाम के इंतजाम करने में सुस्ती बरत रहा है। दुर्घटना के काफी देर बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती है। इसके साथ ही के साथ स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा भी काफी देर बाद पहुंचती हैं। इस कारण जनहानि की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन