फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A roadways bus coming from behind hit the car

Road Accident: कार में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने मारी टक्कर, तीन सवारी घायल

Fri, 16 Aug 2024 06:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 06:09 PM IST
सार

अनुराग कार द्वारा मैनपुरी से दिल्ली जा रहा था। उसने जीनू, उनकी पुत्री आराध्या को  दिल्ली के लिए बैठा लिया। उसके बाद महबूब खान को एटा से अलीगढ़ के लिए बैठा लिया। जैसे ही कार दोपहर 12 बजे की मंडी समिति के निकट पहुंची। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
A roadways bus coming from behind hit the car
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ के जीटी रोड स्थित हाईवे पर मंडी समिति के निकट कार में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, उसमें बैठी तीन सवारी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलती ही मौके पर एसडीएम पहुंच गए, जिन्होंने घायल सवारियों को सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनुराग 16 अगस्त को कार द्वारा मैनपुरी से दिल्ली जा रहा था। कार चालक ने जीनू पत्नी रिंकू तथा उनकी पुत्री आराध्या निवासी औरछा को  दिल्ली के लिए कार में बैठा लिया। उसके बाद महबूब खान पुत्र मोहम्मद खान निवासी गांधी मार्केट एटा को एटा से अलीगढ़ के लिए बैठा लिया। 
विज्ञापन


जैसे ही कार दोपहर 12 बजे की मंडी समिति के निकट पहुंची। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार में सवार जीनू, नीरू और आराध्या घायल हो गई। तीनों का सीएचसी में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed