फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A roadways bus collided with a tractor trolley on the Kanpur-Delhi highway in Sikandrarao Hathras

Hathras Accident: सिकंदराराऊ में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को उड़ाया, 20 घायल, छह गंभीर अलीगढ़ रेफर

Fri, 28 Nov 2025 05:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 05:19 PM IST
सार

रात के सन्नाटे में रोडवेज बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर से कई यात्री नींद में ही सीटों से नीचे गिर पड़े। बस की कई सीटें उखड़ गईं और अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया। कुछ यात्रियों के सिर फट गए तो कुछ बेहोश हो गए।

विज्ञापन
A roadways bus collided with a tractor trolley on the Kanpur-Delhi highway in Sikandrarao Hathras
हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस अंतर्गत सिकंदराराऊ के नेशनल हाईवे 34 पर ग्राम बिलार के निकट 27 नवंबर की रात डेढ़ बजे सिकंदराराऊ से एटा जा रही सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही बेकाबू रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। 20 मुसाफिर और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। छह गंभीर घायलों को रात्रि में ही अलीगढ़ रेफर करना पड़ा।

विज्ञापन


बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस दिल्ली के आनंद विहार से अलीगढ़ के रास्ते कासगंज के सोरों जा रही थी। इसमें कुल 52 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली सहित हाइवे की पटरी पर दूर जाकर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की सीटें उखड़ गईं। नींद में ऊंघ रहे मुसाफिर एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टक्कर से बस का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। रात के सन्नाटे में हुई इस टक्कर की धमक इतनी जोरदार थी कि कई यात्री नींद में ही सीटों से नीचे गिर पड़े। बस की कई सीटें उखड़ गईं और यात्रियों का सामान इधर-उधर बिखर गया। कुछ यात्रियों के सिर फट गए, कुछ बेहोश हो गए। कुछ देर के लिए चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक शिवकुमार का कहना है कि रोडवेज बस तेज रफ्तार से आई और पीछे से टक्कर मार दी। उनका दावा है कि अगर ट्रॉली में सीमेंट न होता तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। हादसे के कुछ देर बाद रात्रि में ही हाईवे एंबुलेंस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को बस से निकालकर एबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी सिकंदराराऊ भेजा गया, जहां 14 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 

घायल राजन निवासी गांव तालिक नगला शमसाबाद जिला फर्रुखाबाद व अभिषेक यादव निवासी सधियापुर जिला एटा को अलीगढ़, दुष्यंत निवासी मोहम्मपुर एक जिला फिरोजाबाद को एटा मेडिकल कॉलेज, रीता निवासी नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद को अलीगढ़ और संजय निवासी राजपुर जिला फर्रुखाबाद व पूजा निवासी आगरा रोड चुंगी एटा को एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

ये लोग हुए घायल
घायलों में सर्वेश (25) हरदोई, राजन (20) फर्रुखाबाद, करन (18) फर्रुखाबाद, अभिषेक यादव (20) एटा, महेंद्र गुप्ता (26) हरदोई, वीरेंद्र (26) फर्रुखाबाद, ऋषभ (18) हरदोई, आशीष दीक्षित (31) हरदोई, रोहित (32) फिरोजाबाद, वीना यादव (30) फिरोजाबाद, दुष्यंत (डेढ़ वर्ष) फिरोजाबाद, गोपाल (28) कन्नौज, रीता (35) फर्रुखाबाद, हरिओम (42) फर्रुखाबाद, संजय (18) फर्रुखाबाद, पल्लवी (11) फर्रुखाबाद, पूजा (32) एटा, पंकज (18) हरदोई, सर्वेश (25) शाहजहांपुर और सुखबीर (18) शाहजहांपुर शामिल हैं। इनमें से राजन, अभिषेक, दुष्यंत, पूजा, रीता और संजय को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

बस हादसे के पांच घायल पहुंचे आगरा मेडिकल कॉलेज
हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ बाईपास पर 27 नवंबर देर रात बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से पांच को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। यहां से स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ले गए। यहां लाए गए लोगों में सर्वेश कुमार गांव मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर, अभिषेक कुमार गांव सदियापुर थाना जैथरा, पूजा आगरा रोड चुंगी कोतवाली नगर, संजय निवासी राजेपुर जिला फर्रुखाबाद और रोहित निवासी गांव मोहब्बतपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed