फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A report filed against four people for firing at a youth

Hathras News: युवक पर फायरिंग करने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 23 Nov 2025 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 05:53 PM IST
सार

निरंजन सिंह कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर आ रहा था। रास्ते में कुछ लोग बाइक से आ गए और कुछ लोग बोलेरो कार से आगे खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने देशी तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर किया, गोली उसके कान के पास से निकल गई।

विज्ञापन
A report filed against four people for firing at a youth
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरसान क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर में 22 नवंबर की शाम एक ग्रामीण को रोककर की गई फायरिंग में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रामीण आरोपी युवकों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


निरंजन सिंह निवासी गुठलीपुर करील मुरसान का कहना है कि शनिवार की शाम को वह पड़ोस के गांव गिलोंदपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर आ रहा था। रास्ते में भगवती के मकान के पास संदीप, हेमंत निवासी गिलोंदपुर बाइक से आ गए और नीरज निवासी गुठलीपुर व ओमप्रकाश निवासी गिलोंदपुर बोलेरो कार से आगे खड़े थे। आरोप है कि हेमंत ने देशी तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर किया, गोली उसके कान के पास से निकल गई। जिससे वह घबरा गए। इसी बीच संदीप ने पिस्टल से सीधा फायर किया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। यह देख आसपास के लोग मौके पर आ गए तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

 
बता दें कि निरंजन सिंह का गांव गिलोंदपुर के रहने वाले पंजाबी के साथ उठना बैठना है। आरोपी संदीप पंजाबी सिंह का भतीजा है। संदीप के पिता मुकेश उर्फ खन्ना के खिलाफ पंजाबी सिंह द्वारा करीब एक साल पहले अपने पिता की हत्या करने की रिपोर्ट मुरसान कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed