{"_id":"6915cfdf6383edac7604d8a7","slug":"a-report-filed-against-10-named-and-20-to-25-unknown-persons-in-assault-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मारपीट में 10 नामजद और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, विवेचना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मारपीट में 10 नामजद और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, विवेचना शुरू
Thu, 13 Nov 2025 06:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:02 PM IST
सार
महताब सिंह के पुत्र एवं अनुसूचित जाति के युवकों के मध्य रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट हुई थी। महताब सिंह के पुत्र को युवकों ने बुरी तरह से पीटा था। इसके बाद महताब का भाई सादाबाद से आया, उसके साथ कुछ युवक थे, जिन्होंने गांव में अनुसूचित जाति के उक्त युवकों को पीट दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला भोलू में बीते 11 नवंबर देर रात दो समाज के लोगों के मध्य हुई मारपीट में कोतवाली पुलिस ने दस नामजद लोगों के साथ 20-25 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने उक्त गांव निवासी राम वकील की लिखित शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बता दें कि 11 नवंबर की शाम को नगला भोलू निवासी महताब सिंह के पुत्र एवं अनुसूचित जाति के युवकों के मध्य रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट हुई थी। महताब सिंह के पुत्र को युवकों ने बुरी तरह से पीटा था। इसके बाद महताब का भाई सादाबाद से आया, उसके साथ कुछ युवक थे, जिन्होंने गांव में अनुसूचित जाति के उक्त युवकों को पीट दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... Hathras: बच्चों के झगड़े ने पकड़ा तूल, मारपीट के बाद घरों पर बिकाऊ है लिखा, पांच हिरासत में
विज्ञापन
इसी दौरान नोएडा में एक दुर्घटना में हुई अनुसूचित जाति के युवक की मौत पर समाज के लोग श्मशान गृह में उसका दाह संस्कार कर रहे थे। दाह संस्कार के बाद जब उन्हें इस मारपीट की घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने घरों के बाहर घर बिकाऊ है... लिख दिया। 12 नवंबर और 13 नवंबर को दोनों समाज के मध्य समझौता कराने के लिए पंचायत हुई, लेकिन इन पंचायतों में कोई निर्णय नहीं हुआ।
इसके बाद पुलिस ने महताब सिंह, भोला, विवेक, कान्हा, अमर सिंह, लवकुश, योगेश, राकेश, पवन एवं विष्णु को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ सादाबाद अमित पाठक के बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।