{"_id":"68287b15957c4f697c0fe911","slug":"a-psychopath-took-the-life-of-an-innocent-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मनोरोगी ने ली मासूम की जान, दो गिरफ्तार, भतीजे से हुए झगड़े का चाचा ने ऐसे लिया बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मनोरोगी ने ली मासूम की जान, दो गिरफ्तार, भतीजे से हुए झगड़े का चाचा ने ऐसे लिया बदला
Sat, 17 May 2025 05:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 May 2025 05:33 PM IST
सार
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि आवा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके पुत्र आदित्य के साथ दो दिन पूर्व मृतक भोला व अन्य बच्चों का झगड़ा हो गया था। यह बात आवा को पता थी और मौका देखकर आवा ने आठ मई को भोला को उठा लिया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव खुटीपुरी जाटान में सात वर्षीय बच्चे की हत्या पड़ोस के एक मानसिक अस्वस्थ युवक ने अपने भतीजी से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर आठ दिन पूर्व हुई इस घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
गांव खुटीपुरी निवासी प्रेम सिंह पुत्र गरीबदास ने नौ मई को थाना मुरसान में तहरीर देकर कहा था कि आठ मई की दोपहर को उनका सात वर्षीय नाती भोला उर्फ जीवन घर के पास से लापता हो गया था। उसकी कई जगहों पर तलाश की गई। 10 मई की सुबह गांव के निकट भूरी सिंह के चरी के खेत में भोला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या करना आया था, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर दिया था। पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई थीं। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में सचिन व आवा उर्फ छोटू पुत्रगण डोरीलाल निवासी खुटीपुरी जाटान को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में अभियुक्त सचिन ने बताया कि आवा उर्फ छोटू मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके पुत्र आदित्य के साथ दो दिन पूर्व मृतक भोला व अन्य बच्चों का झगड़ा हो गया था। यह बात आवा को पता थी और मौका देखकर आवा ने आठ मई को भोला को उठा लिया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। तत्पश्चात उसने और आवा ने शव को भूरी सिंह के बाजरा के खेत में फेंक दिया था।