{"_id":"694da0ada6935ffb3202e4a0","slug":"a-procession-was-taken-out-in-protest-against-the-violence-in-bangladesh-and-an-effigy-was-burned-hathras-news-c-63-1-sali1025-104166-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बांग्लादेश हिंसा के विरोध में निकाला जुलूस, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बांग्लादेश हिंसा के विरोध में निकाला जुलूस, फूंका पुतला
Fri, 26 Dec 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में बृहस्पतिवार को नगर में जुलूस निकाला गया। इस मौके पर नारेबाजी के मध्य बांग्लादेश का पुतला फूंका गया।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित कई संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ओम बाबा मंदिर पर एकत्रित हुए और यहां से नगर के बस स्टैंड तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान बांग्लादेश सरकार और वहां के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनिस के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने कहा कि बांग्लादेश में ईश निंदा के नाम पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कहीं पेड़ों से लटकाकर जिंदा जलाने तो कहीं मंदिरों और हिंदू बस्तियों पर हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन बांग्लादेश सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। चेतावनी दी गई कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर हमले तुरंत नहीं रोके गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन में लकी शर्मा, नीरू यादव, दीपक सक्सेना, रामकुमार यादव, दुर्वेश पचौरी, निधिशराज वार्ष्णेय, उदय प्रताप, विशाल चौहान, पंकज गुप्ता, पारस गुप्ता आदि शामिल थे।