फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A person going to the village on foot was shot by miscreants, injured

Hathras News: पैदल ही गांव जा रहे व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मारी, घायल

Mon, 09 Sep 2024 06:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 09 Sep 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
A person going to the village on foot was shot by miscreants, injured
शनिवार देर रात करीब दस बजे दौरऊ मोड़ से अमृतपुर गांव के रास्ते पर बदमाशों ने पैदल जा रहे तीन लोगों को रोकने की कोशिश की। इस पर तीनों भागे तो बदमाशों ने गोली चला दी। इससे पीछे रह गए व्यक्ति की पीठ में गोली लगी है। उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव अमृतपुर निवासी 50 वर्षीय सतीश सिंह पुत्र महावीर सिंह नोएडा की एक कंपनी में गाड़ी चलाते हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण प्रत्येक शनिवार को वह गांव आ जाते हैं। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह ट्रेन से सोमना रेलवे स्टेशन पर उतरे। दौरऊ मोड़ पर टेंपो से उतरने के बाद साधन न मिलने पर पैदल ही गांव के लिए चल पड़े। उनके साथ गांव के ही रवि कुमार व जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

तीनों गांव के ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तभी दौरऊ मोड़ की ओर से दो बाइक पर चार बदमाश पहुंचे। उन्होंने तीनों को रुकने का इशारा किया। इस पर रवि और जितेंद्र तेजी से गांव की ओर भागे। सतीश भी भागने लगे लेकिन वह पीछे रह गए। बदमाशों ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन लगातार भागने पर पीछे से गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी। इसके बावजूद वह भागते रहे और गांव के बाहर पहुंचकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जितेंद्र और रवि ने गांव पहुंचकर शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े। गांव के बाहर घायल सतीश को पड़े देखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस सहित सीओ गभाना रंजन शर्मा भी पहुंच गए। पुलिस ने रात में रवि और जितेंद्र को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की और रविवार की सुबह दोनों को छोड़ दिया। सीओ के अनुसार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है।


पापा के बैग रखे हैं रुपये, गोली क्यों मारी पता नहीं
घायल सतीश के पुत्र के पुत्र के अनुसार उनके पिता के बैग में दस हजार से अधिक रुपये मौजूद थे। वह बैग में रखे मिले। बदमाशों ने गोली क्यों मारी, यह पता नहीं चल पा रहा है। उसने आरोप लगाया कि जितेंद्र व रवि ने गांव पहुंचकर परिवार को खबर नहीं दी। काफी देर बाद उनके पिता ने आकर बताया। तब वह लोग मौके की ओर भागे तो गांव के बाहर ही उनके पिता घायल अवस्था में गिरे पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed