फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A pair of passenger trains were cancelled

Hathras News: एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन हुई निरस्त, यात्री परेशान

Thu, 24 Jul 2025 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 24 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A pair of passenger trains were cancelled
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के मारहरा स्टेशन पर मशीन से मरम्मत कार्य कराए जाने की वजह से बुधवार को कासगंज-मथुरा रेल खंड पर एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गई। इस कारण यात्रियों को स्टेशन से निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते चार अलग-अलग तिथियों में चार-चार घंटे का यातायात और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। पहले दिन बुधवार को ब्लॉक लिए जाने के कारण एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से सुबह करीब 06:15 बजे मथुरा रवाना होने वाली 55331 और दोपहर में करीब 12:45 बजे कासगंज की ओर जाने वाली 55332 पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इस कारण स्टेशन पर आने वाले ज्यादातर यात्रियों को रोडवेज बसों और सड़क मार्ग के अन्य साधनों से महंगा सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जबकि कुछ यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन तिथियों में भी निरस्त रहेगी ट्रेन

वरिष्ठ वाणिज्य अधीक्षक विपिन सारस्वत ने बताया कि मारहरा स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते 27 जुलाई, 30 जुलाई और तीन अगस्त को भी ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेन संख्या 55331/32 निरस्त रहेगी।वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर मंडल संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मशीन से काम करने में अवरोध उत्पन्न न हो, इसलिए ब्लॉक लिया जा रहा है।




मैं किसी काम से हाथरस आया था। सोचा था कि दोपहर एक बजे वाली ट्रेन से निकल जाऊंगा, लेकिन ट्रेन निरस्त हो गई। अब बस व अन्य माध्यम से जाना होगा।
-पीतांबर निवासी सिकंदराराऊ।







मैं हाथरस में पढ़ाई कर रहा हूं। आज मुझे सिकंदराराऊ में अपने घर जाना था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से दिक्कत रही है। मुझे आज यहीं रुकना पड़ रहा है। अब कल घर जाऊंगा।

-विष्णु कुमार, छात्र।





मुझ जैसे कई छात्र हाथरस सिटी से मुरसान, सोनई और मेंडू से आते हैं। मैं भी आज ट्रेन से कासगंज जा रहा था, लेकिन ट्रेन न आने के कारण मैंने अपनी यात्रा निरस्त की है।
-अमन कुमार, छात्र।
----



बहुत जरूरी काम से कासगंज जाना था, लेकिन पूछताछ काउंटर पर पता लगा कि यह ट्रेन निरस्त हो गई है। अब मुझे मजबूरी में रोडवेज बस से कासगंज जाना पड़ेगा।
-सुशील कुमार, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed