Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A missing youth from Agra was murdered and his body was thrown into a well

आगरा से लापता युवक: हत्या कर शव कुएं में फेंका, शव से आ रही थी दुर्गंध, रेंग रहे थे कीड़े, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 12:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 02 Jul 2025 12:07 AM IST
सार

युवक का सड़ा-गला शव मिला। शव के ऊपर हत्यारे ने एक पत्थर डाल दिया था और उस पत्थर के ऊपर भी आसपास से झाड़ियां काटकर डाल दी थीं। शव से दुर्गंध आ रही थी और कीड़े रेंग रहे थे।

विज्ञापन
A missing youth from Agra was murdered and his body was thrown into a well
मृतक कुनाल प्रजापति - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला महासुख के निकट बाजरा के खेत के बीच में बने सूखे कुएं में 30 जून की रात करीब दो बजे कुनाल प्रजापति (21) निवासी आगरा का शव मिला है। उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। आगरा पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


युवक अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घर से निकला था। शव की बरामदगी आगरा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए पिता-पुत्र की निशानदेही पर की गई है। कुनाल के चाचा देवकी नंदन प्रजापति ने बताया कि उनका भतीजा 27 जून को सुबह घर से काम के लिए स्कूटी से अपने दोस्त के साथ निकला था। वह पिता देवेंद्र प्रजापति के साथ ही हलवाई का काम करता था। शाम तक घर वापस न आने पर 28 जून को आगरा की कोतवाली हरी पर्वत में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगरा पुलिस ने खंदौली क्षेत्र निवासी पप्पू और उसके पुत्र शिवम को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने कुनाल को मारकर उसका शव सहपऊ क्षेत्र में फेंकने की बात कही। इस आधार पर पुलिस 30 जून की रात करीब दो बजे यहां पहुंचकर कुनाल को तलाश करने लगी। पुलिस की कई गाड़ियां क्षेत्र में घूमती रही। उनके साथ युवक शिवम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पुलिस को इधर से उधर चक्कर लगवाता रहा। सुबह होने पर वह बाजरा के खेतों के मध्य बने कुएं के पास पुलिस को ले गया, जहां युवक का सड़ा-गला शव मिला। शव के ऊपर हत्यारे ने एक पत्थर डाल दिया था और उस पत्थर के ऊपर भी आसपास से झाड़ियां काटकर डाल दी थीं। शव से दुर्गंध आ रही थी और कीड़े रेंग रहे थे। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 


सूचना देने पर कुनाल के परिजन भी कोतवाली सहपऊ पहुंच गए। मृतक के चाचा देवकी नंदन ने बताया कि उनके परिवार की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पता नहीं उनके भतीजे को किसने मार दिया। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि चूंकि गुमशुदगी आगरा की हरी पर्वत कोतवाली में दर्ज कराई गई है, इसलिए वहां की पुलिस ही इस मामले की जांच करेगी। अंदेशा है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर युवक की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed