{"_id":"5ec6d2a48ebc3e909726a4cf","slug":"a-minor-girls-go-to-her-lover-house-shaphu-news-ali2342370135","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई से बचकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका को प्रेमी की मां ने किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई से बचकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका को प्रेमी की मां ने किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के एक किशोरी अपने ही भाई से इज्जत बचाने की खातिर घर से भागकर प्रेमी के यहां पहुंच गई। जब प्रेमी ने उसे घर वापस जाने की बात कही तो उसने अपनी कलाई की नस काट ली। प्रेमी उसे लेकर प्राइवेट डॉक्टर के पास गया। जहां उसके हाथ में कई टांगे लगे। इधर दोबारा प्रेमी के घर पहुंचने पर प्रेमी की मां उसे लेकर कोतवाली आ गई।
जानकारी के मुताबिक 18 मई की रात को क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पास के एक गांव में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। जहां उसने बताया कि उसके मां बाप शादी में गए हैं। घर में अकेला देखकर उसके बड़े भाई ने उसको बदनीयती से पकड़ लिया। इज्जत बचाने की खातिर वह घर से भाग आई है। प्रेमी एवं उसके परिजनों ने उसे घर जाने के लिए कहा। इतना सुनने के बाद उसने पास में रखे चाकू से अपनी कलाई की नस काट ली। दूसरे दिन सुबह प्रेमी की मां किशोरी को लेकर थाने आ गई। कोतवाली में किशोरी के मां बाप के आने को इंतजार किया लेकिन शाम तक न आने पर किशोरी को प्रेमी के मां के साथ भेज दिया और उसे अगले दिन किशोरी को कोतवाली लाने का निर्देश दिया। 20 मई को किशोरी के साथ उसके प्रेमी की मां नियत समय पर कोतवाली आ गई। इधर, किशोरी के मां बाप भी उसे मनाने की कोशिश करने लगे लेकिन किशोरी मां बाप के घर जाने के लिए तैयार नहीं थी।
अंत में किशोरी के पिता ने नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रेमी एवं उसकी मां के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को हिरासत में ले लिया। इस पर किशोरी ने अपने भाई पर बदनीयती से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। इसके बाद दोनों ओर से हाईवोल्टेज ड्रामा का दौर रात साढ़े दस बजे तक चला। जब समझौता में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक उपनिरीक्षक से किशोरी ने उसके मोबाइन नं. पूछा तो वह भी कतराते नजर आए। पिता ने कोतवाली में दी तहरीर वापस लेने एवं उसके प्रेमी को पुलिस हिरासत से छोड़ने तथा प्रेमी के समझाने के बाद ही पुलिस के संरक्षण में किशोरी को उसके घर भिजवा दिया। बाद में उसके प्रेमी को भी कोतवाली से छोड़ दिया गया । कोतवाल सत्य प्रकाश का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद ही दोनों को कोतवाली से घर भेजा गया है।