फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A massive fire broke out in a truck loaded with sugar sacks on the highway

Hathras: चीनी की बोरियों से लदे ट्रक में लगी आग, चालक-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Thu, 14 Mar 2024 09:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 09:54 AM IST
सार

आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर चीनी के बोरे से लदा एक ट्रक जा रहा था। देर रात अचानक ट्रक में आग लग गई। चालक ने ट्रक को वहीं पर खड़ा कर दिया। चालक ने आग लगने की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।

विज्ञापन
A massive fire broke out in a truck loaded with sugar sacks on the highway
ट्रक में लगी भीषण आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कंकाली देवी मंदिर के निकट 13 मार्च की देर रात चीनी की बोरियों से भरे एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक-क्लीनर ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। आग से ट्रक में रखीं चीनी की करीब डेढ़ सौ बोरी जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि ट्रक के सभी टायर और नीचे का हिस्सा बुरी तरह जल गया। इस दौरान राजमार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया। ट्रक मालिक के अनुसार ट्रक में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


दरअसल, 13 मार्च की देर रात ट्रक संख्या RJ11GB1237 चीनी के 600 कट्टे लादकर बिजनौर जिले के नगीना से आगरा जा रहा था। जैसे ही ट्रक अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर  कंकाली मंदिर के निकट पहुंचा, वैसे ही इसमें आग लग गई। ट्रक से आग की लपटें उठते देख चालक रामब्रज ने कूदकर जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक का तेल टैंक फटने से यह आग लगने की आशंका है। ट्रक को जलता देख अन्य वाहन चालकों ने भी अपने वाहन जहां के तहां रोक दिए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यातायात का मार्ग परिवर्तित कराया। उसके बाद वहां अग्निशमन विभाग की दमकलें आ गईं। करीब तीन दमकलों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। ट्रक के मालिक आगरा के सिकंदरा निवासी जसवंत सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed