{"_id":"698393e555ce29461c015f97","slug":"a-married-woman-drove-her-bike-to-her-in-laws-house-but-her-body-was-found-hanging-24-hours-later-hathras-news-c-56-1-hts1004-144122-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खुद बाइक चलाकर पहुंची ससुराल, 24 घंटे बाद फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खुद बाइक चलाकर पहुंची ससुराल, 24 घंटे बाद फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
Thu, 05 Feb 2026 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:15 AM IST
सार
सिमरन ने पिता को फोन कर जानकारी दी थी कि घर में खाने के लिए कुछ नहीं है। ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं तथा खाने के लिए नहीं दे रहे। इस पर पिता ने खाना लाने की बात कही, तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
मृतक सिमरन, विलाप करते परिजन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली सदर हाथरस क्षेत्र के गांव नगला बेरिया में बुधवार की दोपहर सिमरन (20) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की खातिर ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिमरन एक दिन पहले ही मंगलवार को खुद बाइक चलाकर मायके से ससुराल पहुंची थी।
विज्ञापन
रम नगला के रहने वाले मेघ सिंह ने बताया कि 25 फरवरी 2025 को उन्होंने बेटी सिमरन की शादी राजा निवासी नगला बेरिया से की थी। शादी में ठीकठाक खर्च भी किया था, लेकिन ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। काफी समझाने के बाद भी वे नहीं माने और बेटी को परेशान करना जारी रखा। दो दिन पहले वह घर आई थी तथा परेशानी से अवगत कराया था। मंगलवार को वह मायके से खुद पल्सर बाइक चलाकर ससुराल गई थी।
विज्ञापन
शाम को सिमरन ने पिता को फोन कर जानकारी दी थी कि घर में खाने के लिए कुछ नहीं है। ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं तथा खाने के लिए नहीं दे रहे। इस पर पिता ने खाना लाने की बात कही, तो उसने मना कर दिया। मेघ सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर पड़ोसियों से जानकारी मिली बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ है। वे आनन-फानन ससुराल पहुंचे। वहां से सिमरन को उतारकर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शिकायत मिली है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन