फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a man beaten by people.

हमला करने आए दो युवकों को बंधक बनाकर पीटा

Tue, 16 Jul 2019 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
a man beaten by people.
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव बोझिया में दो युवकों को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार रात करीब 12 बजे युवकों को ग्रामीणों से मुक्त कराया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी इन युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर एक पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के हैं।
रविवार रात करीब नौ बजे बोझिया निवासी भोला व गुलफान के बीच भट्टा (अनमोल विहार कॉलोनी) के निकट मारपीट हो गई। आरोप है कि रात को करीब पौने दस बजे नगला सक्कन निवासी गुलफान पुत्र गुड्डू के साथ कमरुद्दीन पुत्र काले खां, अमीद खां पुत्र अबीब खां, राज खां व रिजवान अलीम आदि दस बारह लोग भोला के घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। इस पर गुलफान और अमीद खां को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और कई घंटे तक उन्हें बंधक बनाकर जमकर पीटा। इस बात की जानकारी होने पर हाथरस जंक्शन व कोतवाली हाथरस गेट पुलिस गांव बोझिया पहुंची और दोनों युवकों को घायल अवस्था में बंधक मुक्त कराकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजमाला पुत्री कुंवर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गुलफान, कमरुद्दीन, अमीद खां, राज खां, रिजवान और अलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गुलफान निवासी सक्कन की मढै़या ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि भोला पुत्र कुंवरसेन तीन-चार साथियों के साथ शराब पी रहा था। किसी बात पर भोला नाराज होकर गुलफान को गालियां देने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। सूचना के बाद 100 डायल पुलिस गुलफान को हाथरस गेट थाने ले गई। इस बात की शिकायत करने गांव के लोग बोझिया गांव गए। उनके साथ कमरुद्दीन व हमीद खां भी थे। जिन्हें आरोपियों ने बंधक बना लिया और अन्य को गांव से खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को ग्रामीणों से बंधन मुक्त कराया और उन्हें रात को करीब 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुलफान पक्ष ने भोला, उसके परिवार और गिर्राज प्रसाद शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में भोला पक्ष के गिर्राज कुमार शर्मा निवासी चकलेश्वर गोवर्धन, रामऔतार, चरन सिंह, राजवीर सिंह निवासी बोझिया सहित रवि कुमार निवासी नगला सूबेदार कुम्हेर भरतपुर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे पक्ष के दो नामजद घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed