फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A glimpse of Baba Saheb life seen in tableaux

Hathras News: झांकियों में दिखी बाबा साहेब के जीवन की झलक, निकली भव्य शोभायात्रा

Sat, 29 Apr 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 29 Apr 2023 12:47 AM IST
सार

कई स्थानों पर डॉ.आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया। देर रात तक शोभायात्रा की शहर में धूम मची हुई थी। शोभायात्रा के साथ काफी पुलिस बल भी था। शोभायात्रा का शहर के सीयल स्थित बगीची से विधिवत शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में डॉ. बीआर आंबेडकर के अलावा भगवान गौतम बुद्ध व अन्य महापुरुषों की झांकियां थीं।

विज्ञापन
A glimpse of Baba Saheb life seen in tableaux
डॉ. बीआर आंंबेडकर शोभायात्रा में शामिल भगवान गौतम बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की झांकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर की शोभायात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शुभारंभ भंते करुणाकर महाथेरा ने किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष सुषमा सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन



कई स्थानों पर डॉ.आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया। देर रात तक शोभायात्रा की शहर में धूम मची हुई थी। शोभायात्रा के साथ काफी पुलिस बल भी था। शोभायात्रा का शहर के सीयल स्थित बगीची से विधिवत शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में डॉ. बीआर आंबेडकर के अलावा भगवान गौतम बुद्ध व अन्य महापुरुषों की झांकियां थीं। देर शाम तक शहर में इस शोभायात्रा की धूम मची थी। कई झांकियों में डॉ.आंबेडकर के उपदेश भी लिखे हुए थे।
विज्ञापन


इस मौके पर शोभायात्रा समिति की अध्यक्ष सुषमा सिंह, बंटी भैया, कुलदीप सिंह, मूलचंद्र निम, भगवान सिंह भारती, पूर्व पालिकाध्यक्ष अगम प्रिय सत्संगी, योगेश कुमार ओके, सपा प्रत्याशी लल्लन बाबू, बृजमोहन राही, बसपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार संजय, बसपा जिलाध्यक्ष केसी निराला, दिनेश देशमुख, पप्पू प्रकाश, प्रकाशचंद गौतम, रामवीर सिंह भैयाजी, अशोक कुमार, दुर्गेश नंदनी, बाबूलाल आंबेडकर, कमल सिंह वालिया, उदयवीर सिंह, राकेश कुमार, प्रेम सिंह, दीपू गौतम, डॉ. अजय भारती, सुरेशबाबू, डॉ. सतीश, सचिन आदि मौजूद थे। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी इस मौके पर मौजूद थे। स्थान-स्थान पर शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों का जोशीला स्वागत किया गया। शोभायात्रा के चलते मुख्य बाजारों में जाम रहा। शोभायात्रा के दौरान कई स्थानों पर पार्कों में डॉ.आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed