फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A fine of Rs 1 lakh was imposed on the railways

Hathras News: रेलवे पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 27 Mar 2025 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 27 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 1 lakh was imposed on the railways
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने पूर्वाेत्तर रेलवे पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने रेलवे द्वारा अधिवक्ता से लिए गए अतिरिक्त किराये की धनराशि 20 रुपये भी वापस किए जाने के आदेश दिए हैं। रेलवे को अधिवक्ता को मुकदमे का खर्च पांच हजार रुपये भी देना होगा।
विज्ञापन


आयोग के समक्ष गिजरौली निवासी अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने परिवाद दाखिल किया था। परिवाद में महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर बरेली को पक्षकार बनाया गया। अधिवक्ता ने परिवाद में कहा था कि वह निजी कार्य से दो मार्च 2024 को हाथरस जंक्शन गए थे। 3 मार्च 2024 की सुबह वापसी के लिए हाथरस रोड स्टेशन के काउंटर से हाथरस सिटी का एक टिकट मांगा। इसके लिए टिकट क्लर्क ने 30 रुपये मांगे।
विज्ञापन

उन्होंने जब यह कहा कि भारत सरकार की निर्णय के अनुसार अब किराया दस रुपये हो गया है तो क्लर्क का कहना था कि हमें अभी ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। यदि टिकट चाहिए तो 30 रुपये देने होंगे। मजबूरी में अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने 30 रुपये देकर टिकट प्राप्त किया। रेलगाड़ी में बैठने पर चर्चा के दौरान एक यात्री ने बताया कि उन्होंने यह टिकट मात्र दस रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अधिवक्ता ने अपना टिकट देखा तो वह हाथरस रोड से मथुरा कैंट तक का था, जबकि आदेश जारी होने के बाद टिकट का मूल्य 10 रुपये लिया जाना था। मामले की सुनवाई आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार, सदस्य कृष्ण प्रभाकर उपाध्याय के समक्ष हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed