फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a fight at two places in Hasayan on the celebration of the election victory

Hathras News: चुनावी जीत के जश्न पर हसायन में दो जगह हुआ झगड़ा, पुलिस ने कुछ युवक हिरासत में लिए, दी चेतावनी

Sat, 13 May 2023 10:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 10:45 PM IST
सार

झगड़े की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनकर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में भगदड़ मच गई। पुलिस की सजगता से संघर्ष होते होते बच गया। पुलिस ने बाण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थिति तिराहा के मोहल्ला शीशग्रान कछियान कलां में पहुंचकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
a fight at two places in Hasayan on the celebration of the election victory
समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसायन नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव का परिणाम आने के बाद कस्बे में दो जगहों पर विवाद के मामले सामने आए। बाण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित मोहल्ला शीशग्रान/कछियान कलां के बाण तिराहे पर गलत टीका टिप्पणी को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। लात-घूंसे चलने लगे। कस्बे के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। 

विज्ञापन


झगड़े की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनकर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में भगदड़ मच गई। पुलिस की सजगता से संघर्ष होते होते बच गया। पुलिस ने बाण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थिति तिराहा के मोहल्ला शीशग्रान कछियान कलां में पहुंचकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इन युवकों को कोतवाली ले जाने के बाद मोहल्ले की कुछ महिलाएं भी कोतवाली पहुंच गईं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, कस्बे के एक मोहल्ले के निर्दलीय प्रत्याशी के घर के बराबर में जीत का जश्न मना रहे युवकों द्वारा आतिशबाजी चलाए जाने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। मोहल्ले के लोगों ने जीत की खुशी में आतिशबाजी चला रहे युवकों को धमकाकर भगा दिया, जिससे स्थिति सामान्य हो गई। कोतवाली प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि उधारी के रुपये को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया था। यह युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर इन्हें उनके हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed