फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A few days ago, Chetan had told Tau about his problems.

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस: कुछ दिन पहले ताऊ को बताई थी चेतन ने अपनी परेशानी, नम आंखों से बोले यह

Tue, 01 Aug 2023 12:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 12:18 AM IST
सार

चेतन के ताऊ भगवान सिंह ने बताया कि चेतन इन-दिनों अपनी ड्यूटी को लेकर परेशान चल रहा था और तनाव में था। कुछ दिन पहले उसने उनसे फोन पर बात की थी और कहा था कि ताऊजी मेरा फिर से तबादला किया गया है। उल्टी सीधी ड्यूटी लगाई जा रही है।

विज्ञापन
A few days ago, Chetan had told Tau about his problems.
चेतन के ताऊ भगवान सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में गोलीबारी कर एएसआई और तीन यात्रियों को मौत के घाट उतारने वाला रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का मुख्य आरक्षी चेतन मूलरूप से गांव मीतई का रहने वाला है। कुछ समय पहले उसने ताऊ से बात की थी और कहा था कि बार-बार तबादले किए जाने से वह परेशान है। कोतवाली चंदपा पुलिस भी चेतन के व्यवहार के बारे में जानने के लिए उसके घर पहुंची और परिजनों  व पड़ोसियों से पूछताछ की। इस दौरान घर पर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


चेतन के ताऊ भगवान सिंह ने बताया कि चेतन इन-दिनों अपनी ड्यूटी को लेकर परेशान चल रहा था और तनाव में था। कुछ दिन पहले उसने उनसे फोन पर बात की थी और कहा था कि ताऊजी मेरा फिर से तबादला किया गया है। उल्टी सीधी ड्यूटी लगाई जा रही है। भगवान सिंह ने बताया कि बार-बार, जगह-जगह तबादला होने से भी चेतन परेशान चल रहा था, मैंने उसे समझाया था कि यह सब नौकरी का हिस्सा है। नौकरी तो करनी पड़ेगी, इसलिए बिना तनाव के नौकरी करो। 
विज्ञापन

चेतन ने यह भी बताया था कि यहां के स्टाफ से भी कुछ बातों को लेकर उसका विवाद चल रहा है। साथ में तैनात एएसआई से भी ड्यूटी को लेकर उसका विवाद है। उन्होंने यह भी कहा कि जब चेतन का मानसिक स्तर सही नहीं था तो उसे हथियार देना ही नहीं चाहिए था। भगवान सिंह ने कहा कि चेतन ने यह कदम गलत उठाया है। इस तरह के कदम उठाने से कोई समस्या हल नहीं होती है। अधिकारियों को भी मानसिक तनाव की स्थिति में चेतन को हथियार नहीं देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन




नम आंखों से बोले ताऊ- हम तो वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा वाले हैं
नम आंखों से चेतन के ताऊ भगवान सिंह ने कहा कि हमारा परिवार तो वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा को मानने वाला है। इस घटना ने पूरे परिवार को सोचने पर मजबूर कर दिया है। हालात कैसे भी रहे हों, लेकिन यह घटना गलत हुई है। किसी भी परिवार के सदस्य की जिंदगी जाने से उस परिवार को क्या गुजरती है, हम जानते हैं। इस घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। हम तो हर व्यक्ति को अपने परिवार का हिस्सा मानने वाले लोग हैं। हमारे परिवार में से तो देश की सेवा की मिसाल है। मेरा भाई भी सेना से सेवानिवृत्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed