{"_id":"5f4a585e8ebc3e3d1769ac3d","slug":"a-doctor-injured-in-fight-is-die-sikandhra-rahu-news-ali24237996","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल चिकित्सक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कस्बा कचौरा में सात दिन पूर्व 21 अगस्त की शाम को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल चिकित्सक की बृहस्पतिवार की रात को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस मामले में एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अमित कुमार पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गांव चांचली थाना जेवर गौतमबुद्ध नगर ने कहा है कि यहीं के रहने वाले प्रकाश सिंह पुत्र खड़ग सिंह कचौरा में रहकर चिकित्सक का काम कर रहे थे। 21 अगस्त को सोनू पुत्र सुखवीर सिंह व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने दुकान पर आकर प्रकाश सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी 28 अगस्त को मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।