{"_id":"64fcb7417b109864bf03aea8","slug":"a-criminal-caught-in-theft-from-tractor-workshop-hathras-news-c-56-1-sknl1012-4523-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रैक्टर एजेंसी से हुई चोरी में एक बदमाश दबोचा, सामान और वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रैक्टर एजेंसी से हुई चोरी में एक बदमाश दबोचा, सामान और वाहन बरामद
Sat, 09 Sep 2023 11:49 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:49 PM IST
सार
हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित नवल निवासी रोहित अग्रवाल पुत्र सुभाष चंद्र की आगरा-अलीगढ़ बाईपास लहरा रोड चौराहा पर आयशर ट्रैक्टर एजेंसी की कार्यशाला है। छह और सात तारीख की रात में बदमाश दीवार फांदकर छत काटकर कार्यशाला के अंदर दाखिल हो गए और वहां से इन्वर्टर, बैटरी और अन्य हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बीते दिनों आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी की कार्यशाला से हुए चोरी में शामिल एक बदमाश को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने चोरी किया गया इन्वर्टर, बैटरी व घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया है।
विज्ञापन
हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित नवल निवासी रोहित अग्रवाल पुत्र सुभाष चंद्र की आगरा-अलीगढ़ बाईपास लहरा रोड चौराहा पर आयशर ट्रैक्टर एजेंसी की कार्यशाला है। छह और सात तारीख की रात में बदमाश दीवार फांदकर छत काटकर कार्यशाला के अंदर दाखिल हो गए और वहां से इन्वर्टर, बैटरी और अन्य हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के खुलासे के लिए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विालस टीम लगी हुई थी। शनिवार को पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गांव भोजपुर खेतसी पर नगला बरी को जाने वाले रास्ते से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम जीशान कुरैशी पुत्र नवी हसन निवासी नगला तंदुला पत्थर वाली गली थाना हाथरस गेट बताया। आरोपी ने बताया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर आयशर कार्यशाला से चोरी की थी और चोरी के सामान को आपस में बांट लिया था। उसके हिस्से में इन्वर्टर और दो बैटरी आई थीं, जिन्हें बेचने के लिए वह इगलास जा रहा था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध शमीम अहमद, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रभारी स्वॉट/एसओजी मय टीम व उपनिरीक्षक सोनू राजौरा, प्रभारी सर्विलांस शामिल रहे।