फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A bag full of cash and jewellery worth Rs 6 lakh was looted from the groom's brother-in-law

Hathras News: दूल्हे के बहनोई से छह लाख की नकदी और जेवर से भरा बैग लूटा

Sun, 16 Feb 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 16 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A bag full of cash and jewellery worth Rs 6 lakh was looted from the groom's brother-in-law
शुक्रवार शाम सराफ से हुई लूटपाट के दो घंटे बाद बदमाशों ने एक और वारदात कर दी। शुक्रवार की रात सवा नौ बजे बरात की चढ़त के दौरान बदमाश दूल्हे के बहनोई से छह लाख रुपये की नकदी और जेवर से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन





गांव नगला मदारी निवासी प्रकाशवीर के दो बेटों प्रवेश और लोकेश की शुक्रवार को शादी थी और समारोह बिसावर स्थित सौम्या पैलेस में चल रहा था। प्रवेश के मुताबिक, पैलेस के बाहर बरात चढ़ रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे और उनके बहनोई नरेंद्र सिंह चाहर निवासी भरतपुर से बैग लूटकर भाग गए। बैग में दो लाख रुपये नकद और चार लाख के सोने -चांदी के जेवर थे।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। घटना के संबंध में तहरीर पुलिस को दी गई है। इससे दो घंटे पहले ही बदमाशों ने एक सराफ से करीब 10 लाख रुपये के जेवर और स्कूटी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी कि इस बीच एक और वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed