{"_id":"8170","slug":"Hathras-8170-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊपर ही ऊपर गायब कराया तबादला आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊपर ही ऊपर गायब कराया तबादला आदेश
Hathras
Updated Sun, 15 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। अब महिला डॉक्टर के पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उसने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों पर भी यह आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का तबादला आदेश ऊपर से ऊपर ही गायब करा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि महिला डॉक्टर डॉ. विश्व मोहिनी ने दो दिन पहले सीएमओ से मिलकर यह शिकायत की थी कि उसके पति ने अपने अनुरोध पर उसका तबादला आगरा करा दिया है, जबकि वह अपना तबादला आगरा नहीं कराना चाहती। उसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि यदि उसका तबादला आगरा हो गया तो पति उसे मार डालेगा। अब डॉक्टर के पति राजेंद्र सिंह पटेल निवासी अलकापुरी टैगोर नगर, दयालबाग आगरा ने भी अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। उसने कहा है कि उसके अनुरोध और शासन की नीति के तहत उसकी पत्नी का तबादला आगरा कर दिया गया। इसका आदेश 23 मई को निदेशक आयुर्वेद सेवाएं के यहां से डिस्पेंच करा दिया गया। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का तबादला आदेश एक साजिश के तहत ऊपर से ऊपर ही गायब करा दिया गया है, जबकि यह आदेश सीएमओ के यहां भेजा गया था। उसने अपनी पत्नी व अन्य ससुरालियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि उसकी पत्नी उससे दो बार तलाक दाखिल कर चुकी है, लेकिन हर बार तलाक वापस ले लेती है। पत्नी और ससुराल के लोगों की नजर मेरी संपत्ति पर है।
विज्ञापन