{"_id":"7926","slug":"Hathras-7926-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से जेठानी मरी, देवरानी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से जेठानी मरी, देवरानी झुलसी
Hathras
Updated Tue, 26 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कस्बा मैंडू में सोमवार की देर शाम हाईटेंशन लाइन टूटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी देवरानी गंभीर रूप से झुलस गई। यही नहीं, विद्युत तार की चपेट में आने से चार मवेशी भी मर गए तथा छप्पर व काफी सामान जलकर खाकर हो गया। घटना के बाद कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जैसे-तैसे प्रयास कर आग पर काबू पाया। पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली।
कस्बा मैंडू के मोहल्ला गड़रियान में सोमवार की देर शाम बिजली की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने शंकर लाल की पत्नी पुष्पा देवी की मौत हो गई, जबकि उसकी देवरानी राम देवी गंभीर रूप से झुलस गई। यही नहीं, स्पार्किंग के कारण शंकर लाल के घर के आगे बने छप्पर में भी आग लग गई, जिससे उसकी दो भैंसें और दो बकरियां भी मर गईं। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन लोगों ने इसकी सूचना गांव विद्युत अधिकारियों को दी। इसके बाद बिजली बंद कराई गई। इसके बाद लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक छप्पर के नीचे रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। कस्बा मैंडू में विद्युत तार टूटने से हुई दुर्घटना को देखकर घर में मौजूद मृतका पुष्पा देवी का करीब 20 वर्षीय नाती बबलू अचेत हो गया। युवक के अचेत होने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने समझा कि इसे भी विद्युत करंट लग गया है, जिससे इसकी जमकर लाठी-डंडों से पिटाई की। जिससे यह युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।