{"_id":"7391","slug":"Hathras-7391-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की बाउंड्री गिरी, दो बच्चे दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की बाउंड्री गिरी, दो बच्चे दबे
Hathras
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। गांव गढ़ी नंदराम में रविवार को प्राइमरी स्कूल की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई। इससे उसके मलबे में दो बच्चे दब गए। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
हाथरस गेट के गांव गढ़ी नंदराम में रविवार की दोपहर कुछ बच्चे प्राइमरी स्कूल के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी बॉल स्कूल के मैदान में चली गई। जब कुछ बच्चे बॉल लेने के लिए स्कूल के गेट की बाउंड्री पर चढे़ तो एकाएक बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई। इससे मुहम्मद नसीम (9 वर्ष) पुत्र साबिर खां और रोहित (7 वर्ष) पुत्र मुकेश मलबे में दब गए। बच्चों के मलबे के नीचे दबने पर साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे को उठाकर दबे बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को उपचार के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया। रोहित को तो प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे वहां से ले गए, लेकिन नसीम की गंभीर हालत बनी हुई है। उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत रही कि यह दीवार छुट्टी वाले दिन रविवार को दीवार गिरी है। अगर बच्चों की पढ़ाई वाले दिन गिरी होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है।