फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   खेलकूद में दूसरे दिन भी दिखाया दमखम

खेलकूद में दूसरे दिन भी दिखाया दमखम

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दूसरे दिन भी डीआईओएस जितेंद्र कुमार मलिक और पीबीएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम वार्ष्णेय की देखरेख में हुई। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में प्रथम अशोक कुमार सासनी और द्वितीय संजीव सादाबाद रहा। तश्तरी फेंक में प्रथम अजय कुमार सासनी, द्वितीय रंजीत सिकंदराराऊ रहा। 400 मीटर दौड़ में प्रथम मैनुददीन हाथरस, द्वितीय जीतेंद्र हाथरस रहा। 800 मीटर दौड़ में प्रथम कोमल सिंह, द्वितीय योगेश कुमार हाथरस रहे। ऊंची कूद में प्रथम मुकेश कुमार सासनी, द्वितीय सौरभ शर्मा सिकंदराराऊ रहा। त्रिपदीय कूद में प्रथम जगन्नाथ प्रसाद हाथरस, द्वितीय अजय कुमार सासनी रहा। भाला फेंक में प्रथम रनजीत सिकंदराराऊ, द्वितीय अजरुददीन सादाबाद रहा।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में प्रथम कुमारी राधारानी सासनी, द्वितीय कुमारी नीरेश रही। भाला फेंक में प्रथम आरती सासनी, द्वितीय नीरज सासनी रही। 400 मीटर दौड़ में प्रथम जन्नत सासनी, द्वितीय कुसुम सादाबाद रही। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्वेता सासनी, द्वितीय राधारानी सासनी रही। लंबी कूद में प्रथम कनिका सासनी, द्वितीय रिचा हाथरस रही। डिस्कस थ्रो में प्रथम नीरज सासनी, द्वितीय रिचा शर्मा हाथरस रही। त्रिपद कूद में प्रथम चंद्रप्रभा सासनी व द्वितीय श्रीप्रभा सादाबाद रही। ऊंची कूद में प्रथम कनिका सासनी और द्वितीय प्रीति तिवारी हाथरस रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 3,000 मीटर दौड़ में प्रथम मोनू सिंह, द्वितीय अर्जुन सिंह सिकंदराराऊ रहा। सिस्कस थ्रो में प्रथम विशाल दिसवार सासनी, द्वितीय राघव पचौरी सिकंदराराऊ रहा। 400 मीटर दौड़ में प्रथम रोहित बघेल सिकंदराराऊ, द्वितीय आसिफ खान हाथरस रहा। 800 मीटर दौड़ में प्रािम अर्जुन सिकंदराराऊ, द्वितीय मनोज कुमार हाथरस रहा। ऊंची कूद में प्रथम राजकुमार हाथरस, द्वितीय विकास चौधरी सादाबाद रहा। त्रिपदीय कूद में प्रथम मनोज कुमार हाथरस, द्वितीय विकास चौधरी सादाबाद रहा। भाला फेंक में प्रथम अंकित वर्मा सासनी, द्वितीय सीटू सिकंदराराऊ रहा।
जूनियर बालिका वर्ग की 3,000 मीटर दौड़ में प्रथम कुमारी पूनम हाथरस, द्वितीय कुमारी एनी सासनी रही। डिस्कस थ्रो में प्रथम कृष्णा सादाबाद, द्वितीय काजल सिकंदराराऊ रही। 400 मीटर दौड़ में प्रथम काजल सासनी, द्वितीय कविता सादाबाद रही। 800 मीटर दौड़ में प्रथम पूनम हाथरस, द्वितीय रीना सासनी रही। लंबी कूद में प्रथम प्रियंका सासनी, द्वितीय मनोज कुमारी सिकंदराराऊ रही। त्रिपदीय कूद में प्रथम शिवानी कुशवाहा हाथरस, द्वितीय पूनम सादाबाद रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम काजल सासनी, द्वितीय काजल सादाबाद रहीं। भाला फेक में प्रथम प्रियंका पौनिया सासनी, द्वितीय कृष्णा सादाबाद रही। ऊंची कूद में प्रथम ज्योति सेंगर सिकंदराराऊ दोनों स्थानों पर रही।
सब जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में प्रथम आसिफ खान सासनी, द्वितीय शनी कौशिक सासनी रहा। 400 मीटर दौड़ में प्रथम मनोज कुमार सासनी,द्वितीय विपिन कुमार सासनी रहा। 200 मीटर दौड़ में प्रथम आशिफ खान सासनी, द्वितीय बृजमोहन हाथरस रहा। डिसकस थ्रो में प्रथम विकास कुमार हाथरस, द्वितीय विपिन कुमार सासनी रहा। ऊंची कूद में प्रथम रामप्रकाश हाथरस, द्वितीय विपिन कुमार हाथरस रहा।
बस जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में प्रथम अर्पणा सादाबाद, द्वितीय अंजू सासनी रही। 400 मीटर दौड़ में प्रथम संध्या धनगर सिकंदराराऊ,द्वितीय कविता सादाबाद रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम बविता सिकंदराराऊ, द्वितीय सिमरन शर्मा सासनी रहीं। ऊंची कूद में प्रथम दीपांशी सासनी, द्वितीय अंजली प्रभा सिकंदराराऊ रही। लंबी कूद में प्रथम दीपांशी सासनी, द्वितीय अंजली प्रथा सिकंदराराऊ। डिसकस थ्रो में प्रथम रंजू सासनी, द्वितीय राखी सोलंकी सासनी रही।
इन प्रतियोगिताओं का सफल संचालन करने में शिक्षक राजेश कुमार शुक्ल, डॉ.मनोज कुमार, अतुल कुमार वर्मा, ऋषि कुमार, हेमंत शर्मा, संजीव सेंगर, अरविंद कुमार, शिव शंकर शर्मा, जय शर्मा, लोकेश शर्मा, चंद्रगुप्त मौर्य, महेंद्र कुमार यादव, रौदास कुमार, दाऊदयाल, कुंवरपाल, राजवीर, हरिनंदन, जयदेव, धर्मसिंह और पंकज का सहयोग रहा।

किसी से नहीं हुआ विवाद
हाथरस। पीबीएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम वार्ष्णेय ने कहा कि कुछ लोग विद्यालय में चल रही प्रतियोगिताओं में व्यवधान डालना चाहते हैं। इसके चलते गलत तरीके से विज्ञप्ति जारी कर विद्यालय के खेल शिक्षक मनोज कुमार शर्मा के बारे में अफवाह फैला रहे हैं। शर्मा का किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है। वह सफलता पूर्वक प्रतियोगिता का संचालन करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed