{"_id":"7-22284","slug":"Hathras-22284-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर से लदा ट्रक बना बर्निग ट्रक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर से लदा ट्रक बना बर्निग ट्रक
Hathras
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। एनएच के बाईपास पर बुधवार की रात्रि में एक बीयर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके बाद उसमें आग लग गई। आग की लपटें देख वहां आस-पास के ग्रामीण आ गए। दूर-दूर सड़क पर तक बीयर की कैन फैल गई। बाद में दमकल ने आग पर काबू पाया। कुछ लोग वहां ट्रक से काफी कैन बटोर कर भी ले गए।
बीयर की कैनों के कार्टूनों से लदा एक ट्रक बुधवार की रात्रि में फिरोजाबाद से मेरठ जा रहा था। जब यह ट्रक एनएच बाईपास से गुजरा तो ट्रक कुंवरपुर के निकट अनिंयत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान इस ट्रक के डीजल की टंकी में आग लग गई और आग की लपटें उठने लगी। ट्रक के टायर जल गए और कार्टूनों तक आग पहुंच गई। दूर-दूर तक बीयर की कैनें भी बिखर गई। हालांकि चालक-परिचालक को चोट नहीं आई। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और इस अग्निकांड की जानकारी मिलने पर दमकल भी वहां पहुंच गई। दमकल ने मौके पर पहुंच कर जलते ट्रक की आग पर काबू पाया। इधर, कुछ लोगोें ने ट्रक से बिखरी बीयर को अपने कब्जे में कर लिया और इसे बड़े आराम से ले गए। देर शाम तक ट्रक इसी स्थिति में एनएच के बाईपास पर पड़ा था।